हम सभी दिल्ली की सड़कों पर रोज़मर्रा की ज़िंदगी जीते हैं — जहां ट्रैफिक जाम, सड़क पर बदहाली, और ट्रैफिक पुलिस की निष्क्रियता एक आम बात बन चुकी है। पर जब कोई आम आदमी मदद करने की कोशिश करता है, तो उसे ‘पागल’ कहकर किनारे कर दिया जाता है।
ये कहानी मेरे साथ घटी — खजूरी चौक पर। जब मेने ट्रैफिक पुलिस वालो की मदद करनी चाही तो ।शुरुआत – जब मैंने एक जिम्मेदार नागरिक बनने की कोशिश की
दिन था सामान्य, लेकिन खजूरी चौक पर हमेशा की तरह ट्रैफिक अस्त-व्यस्त था। ट्रैफिक पुलिस वाले वहां मौजूद थे, लेकिन वो सिर्फ चालान काटने में व्यस्त थे — न कोई गाइडेंस, न कोई ट्रैफिक कंट्रोल।
मैंने जब हालात देखे, तो खुद ही बीच रोड पर उतरकर ट्रैफिक कंट्रोल करने की कोशिश की। मेरा मकसद सिर्फ ये था कि लोग सुगमता से निकल सकें और कोई दुर्घटना न हो। क्युकी ट्रैफिक पुलिस वाले चालान काटने में व्यस्त थे ऐसा लग रहा था जैसे ट्रैफिक पुलिस वालो को खा गया हो की बस आपको चालान काटना है उसके अलावा कुछ नहीं करना ।लेकिन फिर हुआ वो, जिसकी उम्मीद नहीं थी...
मैंने एक कार को हाथ से रुकने का इशारा किया ताकि दूसरे वाहन निकल सकें। लेकिन उस कार से एक लड़का उतरा — और बिना कुछ सुने, मुझे धक्का दिया, गाली दी, और मारने तक की कोशिश की।
मैं चुप रहा, कोई पलटवार नहीं किया। मैंने सोचा कि पास में खड़ी ट्रैफिक पुलिस मेरी मदद करेगी। पर...ट्रैफिक पुलिस वाले चालान काटने में व्यस्त थे । मेने फोटो नहीं ली थी उस समय ट्रैफिक जाम की और उस ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ।
ट्रैफिक पुलिस की चुप्पी: समर्थन नहीं, तिरस्कार मिला
वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस खामोशी से सब देखती रही। न उन्होंने उस लड़के को रोका, न मुझसे कुछ पूछा।
बल्कि उल्टा मुझे ही कह दिया गया —
"साइड में खड़े हो जाओ,
एक ऐसा इंसान जो जनता के लिए खड़ा हुआ, उसे “पागल” समझा गया।वहां जो ट्रैफिक पुलिस वाला खड़ा उसने कुछ नहीं कहा ऐसा लग रहा था जैसे की कार वाले की गलती होके भी मुझे साइड कर दिया । ये है दिल्ली ट्रैफिक पुलिस वाले जो लड़का उनकी मदद कर रहा था बिना गलती साइड कर दिया जाता है और खुद ठीक से ड्यूटी नहीं करते ।
क्या नागरिक की आवाज़ अब इतनी कमजोर हो गई है?
मुझे सोचने पर मजबूर होना पड़ा —
1) "क्या अब इस देश में सच्चाई बोलना पागलपन है?"
2) "क्या कोई आम नागरिक अगर कुछ अच्छा करे, तो उसे पीटा जाएगा?"
3) "क्या पुलिस अब सिर्फ चालान काटने के लिए है, जनता की सुरक्षा के लिए नहीं?"ट्रैफिक पुलिस की असलियत – एक कड़वा सच
ये पहली बार नहीं था जब मैंने देखा कि ट्रैफिक पुलिस चालान के बहाने पैसे लेती है। यहां में रहता हूँ वहाँ से खजूरी चौक ज्यादा दूर नहीं है मेरी आखों के सामने एक ट्रैफिक पुलिस वाला पैसे मांग रहा था ऑटो वालो से मैने खुद देखा हा ये है की फोटो नहीं ली मैंने ये गलती हो गई मेरे से।
कई बार उन्हें बिना रसीद पैसा लेते देखा
कुछ पुलिसकर्मी गाड़ियों को रोकते हैं, और मौखिक सौदे करके जाने देते हैं
गर्मी में छांव में खड़े रहते हैं, ट्रैफिक की तरफ देखना भी पसंद नहीं करते
ये सब देखने के बाद, मुझे लगता है —
"ये खाकी वर्दी अब सिर्फ अधिकार की वर्दी बन चुकी है, कर्तव्य की नहीं।"
मेरे लिए क्या बदला?
मैं आज भी उस जगह से निकलता हूं —
लेकिन अब मैं ट्रैफिक कंट्रोल नहीं करता, क्योंकि मेरे हाथों में दर्द है, लेकिन सिस्टम के कानों में दर्द नहीं। मैने फोटो खींच खींच के ट्वीट भी किया टैग किया दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को वो क्या करती हैं जब फोटो में दिखता है ट्रैफिक लगा है जब एक्शन लेती है यानी अब ट्रैफिक पुलिस वालो को हम बताए की यहां ट्रैफिक लगा है इसे क्लियर करवाओ बताओ ऐसी हालत हो गई है फोटो भेज भेज के ट्रैफिक पुलिस वाले बुलवाने पड़ रहे है.लेकिन अब मैं चुप नहीं रहूंगा
मैंने तय किया है कि:
मैं ट्वीट करता रहूंगा
मैं ऐसे ही article लिखता रहूंगा
मैं जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा
क्योंकि मैं पागल नहीं हूं — मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूं।
ट्रैफिक पुलिस वालो की भी लापरवाही भी दिखाऊगा में चुप नहीं बैठूँगा अब
सरकार और पुलिस से मेरा सीधा सवाल:
-
जब एक आम आदमी ट्रैफिक संभालने की कोशिश करता है — तो क्या वो गुनहगार है?
-
क्या आपकी पुलिस सिर्फ चालान काटने और पैसे वसूलने के लिए है?
-
क्या दिल्ली की सड़कों पर अब कानून नहीं, सिर्फ "ताकतवर" ही चलता है?
-
क्या CM और PMO सिर्फ VIP ट्वीट्स का जवाब देते हैं?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें